Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Two Factions Face Off Over 10 Kanals of Land in Guru Wali, Amritsar; Dispute Escalates.
{"_id":"69eaf11d530b20f07c092f51","slug":"video-two-factions-face-off-over-10-kanals-of-land-in-guru-wali-amritsar-dispute-escalates-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गुरु वाली में 10 कनाल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के गुरु वाली में 10 कनाल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विवाद बढ़ा
अमृतसर के गांव गुरु वाली में करीब 10 कनाल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। जमीन की मलकीयत को लेकर निहंग सिंहों और दूसरी पार्टी के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर निहंग सिंहों द्वारा मोर्चा लगाकर प्रशासन से न्याय की मांग की जा रही है।
निहंग सिंहों का कहना है कि यह जमीन उनके बुजुर्गों की है और वे लंबे समय से इस पर काबिज हैं। उनके अनुसार, वे इस जमीन पर खेती भी करते आ रहे हैं, लेकिन अब कुछ प्रभावशाली लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और पुलिस प्रशासन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उनका कहना है कि वे पहले भी डीजीपी और एसएसपी को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निहंग सिंहों ने यह भी दावा किया कि हाल ही में रात के समय कुछ अज्ञात लोगों ने हमला करने की कोशिश की और उनका सामान उठाने का प्रयास किया।
वहीं दूसरी ओर, दूसरी पार्टी के प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच शमशेर सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि यह जमीन उनके बुजुर्गों ने वर्ष 1976 में खरीदी थी और इसका इंतकाल भी उनके परिवार के नाम दर्ज है। उनके मुताबिक, वे लंबे समय से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और उनका कब्जा पूरी तरह कानूनी है।
शमशेर सिंह ने बताया कि वे भी कई बार प्रशासन के पास जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि निहंग सिंहों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और उनकी फसल को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दोनों पक्षों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और जिस पक्ष का हक बनता है, उसे न्याय दिया जाए। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।