{"_id":"69ea42d08cc8b4f1a002f013","slug":"video-muskan-from-agra-secured-the-second-position-in-the-up-board-high-school-examination-results-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10वीं मुस्कान को मिले 96.17% अंक, आगरा में हासिल किया दूसरा स्थान; पिता बोले- जमीन बेचनी पड़े तो भी बेटी को पढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10वीं मुस्कान को मिले 96.17% अंक, आगरा में हासिल किया दूसरा स्थान; पिता बोले- जमीन बेचनी पड़े तो भी बेटी को पढ़ाएंगे
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आगरा की मुस्कान यादव ने 96.17% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। कुबेरपुर स्थित जीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान यादव किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नीरज यादव किसान हैं, मां अभिलेश देवी गृहिणी हैं। मुस्कान परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं। उनकी छोटी बहन नीलम और भाई गुलशन भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है। उनका कहना है कि मां ने हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। वहीं पिता नीरज यादव ने भावुक होकर कहा कि बेटी जहां तक पढ़ना चाहेगी, वह हर संभव प्रयास कर उन्हें पढ़ाएंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रेखा यादव, प्रिंसिपल पवन कुमार और प्रबंधक सत्य प्रकाश ने मुस्कान को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।