{"_id":"69ea64f51194e2961f0f2325","slug":"video-woman-jumps-into-agra-canal-in-mathura-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल; तलाश जारी
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आगरा कैनाल सहार रजबहा में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को रजबहा में कूदते देख राहगीर ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक महिला रजबहा में कूद चुकी थी। इस दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने मौके से महिला की चुनरी और चप्पलों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। रजबहा में महिला को काफी तलाश किया, लेकिन महिला का पता नही चला। रात में अंधेरे के चलते पुलिस मौके से बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि सुबह गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश की जाएगी। वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजबहा में महिला के कूदने के बाद दो बार उसका सिर दिखाई दिया, उसके बाद महिला का पता नही चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।