{"_id":"69ea131d7267097620033da4","slug":"video-video-haiisakal-ma-885-paratashata-raha-paranaema-sajal-sharavasatava-bna-jal-tapara-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हाईस्कूल में 88.5 प्रतिशत रहा परिणाम, सेजल श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हाईस्कूल में 88.5 प्रतिशत रहा परिणाम, सेजल श्रीवास्तव बनीं जिला टॉपर
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में इस बार जिले का परिणाम 88.5 प्रतिशत रहा। कुल 38,107 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 35,293 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 31,251 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। बेहतर परिणाम से शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
जिले में बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा सेजल श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
टॉपर सेजल बोलीं मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता सेजल श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि इस सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वह रोजाना तय समय के अनुसार पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं।
सेजल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा मिला। आगे चलकर वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। शहर के फुटहा पुलिस लाइन निवासी सेजल के पिता बैजनाथ श्रीवास्तव शिक्षक हैं जबकि मां सुमन श्रीवास्तव गृहणी हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।