{"_id":"69e9adbc67b8e6c842097a75","slug":"video-meerut-annual-shri-ji-rath-yatra-taken-out-from-thapar-nagar-jain-temple-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: थापर नगर जैन मंदिर से निकली वार्षिक श्री जी की रथयात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: थापर नगर जैन मंदिर से निकली वार्षिक श्री जी की रथयात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मेरठ के थापर नगर स्थित जैन मंदिर से वार्षिक श्री जी की रथयात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और श्री जी के भजनों पर नाचते-गाते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान का गुणगान किया और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दर्शन किए।
अजय जैन ने बताया कि यह रथयात्रा हर वर्ष थापर नगर स्थित जैन मंदिर से निकाली जाती है, जिसमें जैन समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।