{"_id":"69e9b187e2e8ef43cf0de5c0","slug":"video-on-ganga-saptami-namami-gange-performs-milk-abhishekam-and-aarti-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा सप्तमी पर नमामि गंगे ने किया दुग्धाभिषेक, उतारी आरती; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सप्तमी पर नमामि गंगे ने किया दुग्धाभिषेक, उतारी आरती; VIDEO
गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर गंगा की रक्षा का संकल्प लेकर नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर निर्मलीकरण की कामना से दुग्धाभिषेक किया। गंगा उत्पत्ति दिवस पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी। गंगा तलहटी की सफाई कर स्वच्छता का आवाह्न किया। 'रग-रग में गंगा, तब क्यों करें इसे गंदा' नारे के साथ गंगा से जुड़ने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। राष्ट्रीय ध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखीं तख्तियों से स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने का संदेश भी दिया। आयोजन में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की सक्रिय भागीदारी रही। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमारे भारत और सनातनी संस्कृति के रग रग में गंगा का वास है। गंगा हमारी आस्था और आजीविका दोनों हैं। गंगा उत्पत्ति दिवस पर हम सभी यह शपथ लें कि न गंगा में गंदगी करेंगे न किसी और को करने देंगे। कहा कि नमामि गंगे अभियान के सतत प्रयास से गंगा किनारे की स्वच्छता अब दिखाई पड़ती है। हम सभी को नमामि गंगे अभियान से जुड़कर गंगा के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। आयोजन में प्रमुख रूप से महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, प्रकाश सिंह, सोहन सिंह, शकुंतला शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।