{"_id":"69e9ba881d3410a3750dc031","slug":"video-meerut-traders-protest-against-smart-meters-burn-effigy-outside-urja-bhawan-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर ऊर्जा भवन पर किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर ऊर्जा भवन पर किया पुतला दहन
मेरठ के नई मोहनपुरी व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए ऊर्जा भवन, विक्टोरिया पार्क स्थित एमडी कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया।
इस दौरान व्यापारियों और आम जनता में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।