{"_id":"69ea0d61e2e8ef43cf0de6ee","slug":"video-attempt-to-burn-newborn-baby-in-pathankot-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हैवानियत, नवजात को जलाने की कोशिश, एसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में हैवानियत, नवजात को जलाने की कोशिश, एसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
जिले के हलका भोआ में एक नवजात के साथ हैवानियत देखने को मिली है। जहां उक्त बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि गांव निवासियों ने घर से धुंआ निकलते देख तुरंत बच्चे को बचाया। इस घटना में बच्चे के पांव बुरी तरह जल गए। वहीं, जब बच्चे का पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। आज पीड़ित परिवार बच्चे सहित एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के समक्ष पेश हुए और बच्चे के साथ हैवानियत बरतने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवक मनदीप सिंह गांव भोआ का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले भी एक बच्चे को जलाकर मार दिया था। अब उसके घर दूसरा बच्चा हुआ था और दस दिन के नवजात को महिला ने आग लगाकर मारने की कोशिश की। आए दिन घर में कलाह रहने लगा। जब पत्नी से पूछा कि बच्चे को आग कैसे लगी तो कहने लगी कि उसने कुछ नहीं किया। अपनी शिकायत लेकर जब पुलिस स्टेशन सदर पहुंचे तो वहां भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। आज वे मजबूर होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे है और बच्चे के साथ हैवानियत करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि बच्चे को जलाने का मामला उनके ध्यान में आया है जो बहुत ही मंदभागी घटना है। इस मामले में कार्रवाई संबंधी डीएसपी रूरल की डयूटी लगाई गई है। अगर पुलिस थाना सदर के अधिकारी तरफ से भी मामले में लापरवाही बरती गई है तो उन पर भी बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरा बच्चे को जलाने में कहीं महिला आरोपी पाई जाती है तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।