Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Minor Altercation Turns Violent in Pathankot: Father and Son Attacked with Sharp-Edged Weapons
{"_id":"69eaf6652b9de2beb70e2320","slug":"video-minor-altercation-turns-violent-in-pathankot-father-and-son-attacked-with-sharp-edged-weapons-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मामूली तकरार ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मामूली तकरार ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर घायल
पठानकोट के हलका सुजानपुर में एक दुकान के बाहर गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया है। वारदात में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में हेमराज निवासी राजपुरा शाहपुरकंडी टाउनशिप ने कहा कि उसके पिता सुभाष चंद्र और वे सुजानपुर के पुल नंबर. 1 निकट टायर रिपेयरिंग का काम करते हैं। रात को एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर कैंटर चालक को बाइक आगे करने के लिए कहा। पहले कैंटर चालक उन्हें धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद उक्त कैंटर चालक और 10 के करीब अज्ञात हमलावर गाड़ियों में सवार होकर आए। आते ही उन्हें कहने लगा तुम हिंदू हो और आज हम तुम लोगों को नहीं छोड़ेंगे। इतने में उन पर उक्त हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर और उसके पिता पर हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया है। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, थाना सुजानपुर की पुलिस ने पीड़ित हेमराज के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।