{"_id":"69eb05186cbcd790050bd467","slug":"mock-drill-in-punjab-today-complete-blackout-in-all-districts-at-8-pm-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आज फिर मॉकड्रिल: सभी जिलों में रात आठ बजे होगा पूर्ण ब्लैकआउट, 15 मिनट छाएगा अंधेरा; बजेगा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आज फिर मॉकड्रिल: सभी जिलों में रात आठ बजे होगा पूर्ण ब्लैकआउट, 15 मिनट छाएगा अंधेरा; बजेगा सायरन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू होगी और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं की जाएगी। अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं होगा।
पंजाब में आज ब्लैकआउट
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में आज रात 8 बजे मॉकड्रिल के तहत 15 मिनट के लिए पूर्ण ब्लैकआउट होगा। इसका उद्देश्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना के समय पूरी सतर्कता के साथ बचाव करना और सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।
Trending Videos
ब्लैकआउट से दो मिनट पहले सायरन बजाया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू होगी और किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं की जाएगी। अस्पतालों और औद्योगिक संस्थानों में ब्लैकआउट नहीं होगा, जबकि बाजारों, दुकानों और घरों में लाइटें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह केवल एक अभ्यास प्रक्रिया है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। होशियारपुर में सिविल डिफेंस के वालंटियर्स संबंधित विभागों के सहयोग से डी.ए.वी. कॉलेज में मॉकड्रिल करेंगे।

कमेंट
कमेंट X