सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Extreme Heat in Punjab Mercury Soars to 44 Degrees in April Alert Issued for Two Days

पंजाब में भीषण गर्मी: अप्रैल में ही पारा 44 डिग्री तक पहुंचा, दो दिन हीट वेव का अलर्ट; 26 से मिलेगी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिन के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर व पटियाला के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

Extreme Heat in Punjab Mercury Soars to 44 Degrees in April Alert Issued for Two Days
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। इससे अब पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर हो गया है।

Trending Videos


मौसम विभाग ने आज और कल पंजाब में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। लेकिन पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 अप्रैल से मौसम बदलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से तीन दिन के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर व पटियाला के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। उधर, वीरवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1. 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 18 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 40.1 डिग्री, लुधियाना का 40.6 डिग्री, पटियाला का 41.6 डिग्री, पठानकोट का 38.8 डिग्री, बठिंडा का सबसे अधिक 44.0 डिग्री, फाजिल्का का 40.2 डिग्री, फिरोजपुर का 40.2 डिग्री और रूपनगर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 21.3 डिग्री, लुधियाना का 22.6 डिग्री, पटियाला का 22.4 डिग्री, पठानकोट का 21.0 डिग्री, बठिंडा का 23.7 डिग्री, फाजिल्का का 22.1 डिग्री, फिरोजपुर का 21.4 डिग्री और रूपनगर का 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज गरमी के बीच लंबे कटों से लोग बेहाल

पंजाब में बढ़ते तापमान के बीच बिजली के लंबे घोषित कट लगने से लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायत है कि सात से आठ घंटे के कट लग रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि पावरकाम की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। जिसमें पंजाब के प्रमुख शहरों लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा व पटियाला में 26 अप्रैल तक सात से आठ घंटों के लंबे कट लगने की सूचना दी गई है। 

पावरकाम ने कट लगाने के पीछे बिजली वितरण प्रणाली के रख-रखाव व मरम्मत का हवाला दिया है। लेकिन इससे साफ है कि अगले दो दिन पंजाब के लोगों की दिक्कतें और बढ़ने जा रही हैं, क्योंकि हीट वेव के बीच लंबे बिजली कट भी लगेंगे। वहीं उधर पावरकाम अधिकारियों का कहना है कि बिजली वितरण प्रणाली के रख-रखाव व मरम्मत के काम को टाला नहीं जा सकता था। इससे पीक गरमी के सीजन में खपतकारों को निर्विध्न बिजली सप्लाई देने में मदद रहेगी।

पंजाब में वीरवार को भी बिजली की अधिकतम मांग 10891 मेगावाट दर्ज की गई, जो बीते दो साल के मुकाबले ज्यादा रही। 2025 में आज के ही दिन बिजली की मांग 10298 मेगावाट और 2024 में 8694 मेगावाट दर्ज की गई थी। पंजाब में 10891 मेगावाट की यह अधिकतम बिजली की मांग वीरवार सुबह सात बजे दर्ज की गई। बाद में लंबे कट लगने के कारण दोपहर के पीक घंटों में भी बिजली की मांग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

वीरवार दोपहर 1 बजे बिजली की मांग 7018 मेगावाट और 2 बजे 7552 मेगावाट दर्ज की गई। जबकि इन घंटों के दौरान बिजली की और बढ़नी थी। हालांकि पावरकाम अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पावरकाम के पास पर्याप्त बिजली है। आज भी रणजीत सागर डैम, यूबीडीसी और मुकेरियां हाइडल प्रोजेक्ट बंद रहे। पावरकाम के पास अपने सभी स्रोतों से तकरीबन 5000 मेगावाट बिजली की उपलब्धता रही। इसमें प्रमुख रूप से सरकारी क्षेत्र के रोपड़, लहरां मुहब्बत और गोइंदवाल थर्मल प्लांटों से 1698 मेगावाट और प्राइवेट क्षेत्र के तलवंडी साबो व राजपुरा थर्मलों से 2762 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed