सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. BS Chavan's work on mental health was remembered.

Chandigarh News: डॉ. बीएस चवन के मानसिक स्वास्थ्य पर किए कामों को किया याद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. BS Chavan's work on mental health was remembered.
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 के मेंटल हेल्थ इंस्टिट्यूट एंड डिपार्टमेंट ऑफ साइकाइट्री के सहयोग से एनजीओ परिवर्तन ने डॉ. बीएस चवन मेमोरियल रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस अवसर पर जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर-प्रिंसिपल प्रो. रवनीत कौर मुख्य अतिथि रहीं।
Trending Videos



साइकाइट्री विभाग के एचओडी डॉ. अजीत सिदाना डॉ. चवन के शुरू किए गए अनोखे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवर्तन तब से साइकाइट्री विभाग और मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष सेवाएं दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवर्तन समान विचारधारा वाले एनजीओ, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज, विभिन्न विश्वविद्यालयों और सोशल वेलफेयर विभाग के साथ मिलकर मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रवनीत ने बताया कि डॉ. बीएस चवन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं शुरू करने वाले अग्रदूत के रूप में जाने जाते थे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के लिए डॉ. बीएस चवन मेमोरियल अवॉर्ड चेन्नई स्थित एनजीओ द बनयान को भारत में पुनर्वास और सामुदायिक मनोचिकित्सा के क्षेत्र में कार्य के लिए प्रदान किया गया।
द बनयान के डायरेक्टर डॉ. केवी किशोर कुमार ने बेघर मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए बनयान मॉडल ऑफ केयर विषय पर अपने विचार साझा किए। अंत में परिवर्तन महासचिव डॉ. शिखा त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed