फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former Haryana CM Manohar Lal has been given Z Plus security

Haryana: जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहेंगे पूर्व सीएम मनोहर लाल, CID के इनपुट के बाद हरियाणा सरकार का फैसला

Thu, 21 Mar 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 12:52 PM IST
सार

मनोहर लाल को यह सुरक्षा किसान आंदोलन को देखते हुए दी गई है। अब राज्य में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल के पास जेड प्लस सुरक्षा रहेगी।

विज्ञापन
Former Haryana CM Manohar Lal has been given Z Plus security
पूर्व सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब जेड प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है। मनोहर लाल से पहले राज्य में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नसीब सैनी को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। राज्य में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओम प्रकाश चौटाला के पास भी जेड प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा नहीं है।

विज्ञापन


राज्य के खुफिया विभाग ने सुरक्षा आकलन कमेटी को इनपुट दिया था कि किसान आंदोलन और पड़ोसी राज्य के हालात को देखते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल को सुरक्षा घेरे में रखना जरूरी है।
विज्ञापन

वह साढ़े नौ साल तक राज्य के सीएम रहे। इस दौरान दो बार किसान आंदोलन हुआ। दूसरे किसान आंदोलन के दौरान राज्य सरकार ने पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने नहीं दिया था। इन सभी कारणों को देखते हुए खुफिया विभाग ने मनोहर लाल की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सीएम पद से हटने के बाद मनोहर लाल की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। अब उनके साथ भारी-भरकम सुरक्षा घेरा हर वक्त रहेगा। राज्य में डेरा प्रमुख राम रहीम को भी फरलो के दौरान राज्य सरकार ने जेड प्लस की सुरक्षा दी थी। राम रहीम को यह सुरक्षा खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद दी गई थी। जेड प्लस की सुरक्षा में 36 जवान लगे होते हैं। इसमें दस कमांडो के साथ सीआरपीएफ व राज्य पुलिस के जवान शामिल होते हैं। सुरक्षा घेरे के एस्कॉर्टस भी चलती है।

विज की सुरक्षा बरकरार रहेगी
मंत्री पद जाने के बाद भी पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की सुरक्षा बरकरार है। दरअसल नूंह दंगे के बाद खुफिया इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा में फिलहाल कोई कटौती नहीं की गई है।


विज ने एक्स कर जताए इरादे
नाराजगी की वजह से मंत्री पद गंवाने वाले अनिल विज ने वीरवार को एक्स पर अपने इरादे कुछ इस तरह से जाहिर किए। उन्होंने एक्स पर अल्लामा इकबाल का शेर लिखा कि कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जमां हमारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed