सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas Crisis in Chandigarh Eateries Rely on Domestic Cylinders Many Switch Professions

चंडीगढ़ में गैस संकट: घरेलू सिलिंडर पर चल रहे ढाबे, सेक्टर-37 में पराठे बंद; कई ने बदला व्यवसाय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 19 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

कॉमर्शियल गैस की सप्लाई में भारी कमी के कारण सिलिंडर ब्लैक में मिल रहे हैं और गैस स्टोव भी उपलब्ध नहीं हैं। मजबूरी में कुछ होटल और रेस्टोरेंट घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी गैस मिलने में दिक्कतें बढ़ रही हैं।

Gas Crisis in Chandigarh Eateries Rely on Domestic Cylinders Many Switch Professions
पंचकूला में सिलिंडर के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस की किल्लत ने छोटे कारोबारियों की हालत खराब कर दी है। ढाबा संचालकों और रेहड़ी-फड़ी वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

Trending Videos


कई स्थानों पर ढाबे बंद हो गए हैं, जबकि कुछ संचालक घरेलू गैस सिलिंडर से किसी तरह काम चला रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सेक्टर-37 में कई ढाबों पर पराठे तक बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई ने बदला कारोबार

सेक्टर-41 की राधे मार्केट में कई छोटे दुकानदारों ने अपना कारोबार बदल लिया है। स्थानीय दुकानदार चंचल माही के अनुसार, कुछ लोगों ने सिलिंडर न मिलने के कारण ठंडे पेय की दुकान शुरू कर दी है जबकि कुछ ने कपड़ों का कारोबार अपना लिया है।

रोज बीस हजार सिलिंडर की बुकिंग

गैस एजेंसियों पर भी दबाव लगातार बढ़ रहा है। सेक्टर-30 की एक गैस एजेंसी के मैनेजर राजेश ठाकुर ने बताया कि पहले जहां रोजाना करीब 12,300 बुकिंग होती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा 20,000 से पार हो चुका है। इससे ऑनलाइन सिस्टम पर भी दबाव बढ़ा है और उपभोक्ताओं को बुकिंग में देरी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कालाबाजारी या ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत सीधे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को देने की अपील की गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामदरबार और मनीमाजरा स्थित गैस गोदामों पर पुलिस तैनात की गई है।

रियल-टाइम स्टॉक की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित

प्रशासन ने रियल-टाइम स्टॉक की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो एजेंसियों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं ताकि सप्लाई सुचारु बनी रहे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555, भारत गैस के लिए 1800-22-4344 और आपात स्थिति में 1906 नंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed