{"_id":"69bb9e7ed3267c5cca064a18","slug":"haryana-rajya-sabha-polls-congress-names-four-mlas-for-cross-voting-know-details-in-hindi-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सामने आए, पांचवें का छिपाया; देखिए कौन है वो चार विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सामने आए, पांचवें का छिपाया; देखिए कौन है वो चार विधायक
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों के नाम सामने आए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने चार नामों का खुलासा किया। सभी को नोटिस जारी किया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई तय होगी।
हरियाणा कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के मामले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने चार विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। उन्होंने पांचवें विधायक का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा, चार वोट क्रॉस हुए थे।
पांचवें वोट में यह तय नहीं है कि वो क्रॉस हुआ या रद्द। शायद वोट रद्द किया गया है। इसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। क्रॉस वोटिंग करने वाले चारों विधायकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान कर ली गई है। नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल और साढ़ौरा से विधायक रेनू बाला ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को वोट डाला था।
Trending Videos

इन विधायकों को पहले अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा उसके बाद ही पार्टी कोई कार्रवाई करेगी। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल पांचवें विधायक को लेकर बना हुआ है। पत्रकारों ने हरिप्रसाद से क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचवें विधायक का नाम पूछा, तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
उन्होंने कहा कि कुल पांच विधायकों के क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई थी लेकिन संभव है कि उनमें से एक का वोट रद्द हो गया हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस बारे में जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
पांचवां नाम भी एक-दो दिन में सामने आ जाएगा : हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर पांच विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने किसी विधायक का नाम सार्वजनिक नहीं किया था। सोशल मीडिया पर जो नाम चल रहे थे उनमें से चार नामों की पुष्टि बीके हरिप्रसाद ने कर दी है।

वहीं, सतीश नांदल को जो वोट मिले हैं उनमें से पांच क्रॉस वोटिंग से आए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सिर्फ चार नाम ही क्यों सामने लाए गए। पांचवां नाम क्यों छिपाया जा रहा है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पांचवां नाम सामने आने से रह गया है। एक-दो दिन में वह सामने आ जाएगा।
बीके हरिप्रसाद की प्रेसवार्ता के बाद सदन से चली गईं रेणु बाला
विधायक रेणु बाला बुधवार को विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद थीं। प्रश्नकाल के दौरान वे सदन में बैठी थीं। नई दिल्ली में बीके हरिप्रसाद की प्रेसवार्ता में उनका नाम सामने आने के बाद वह सदन से बाहर चली गईं। उसके बाद वे वहां नहीं पहुंचीं।

हुड्डा ने गोकुल सेतिया व मंजू चौधरी को दी क्लीनचिट
क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस में चर्चाओं के दौर शुरू हो गए और क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। इससे आहत होकर विधायक गोकुल सेतिया व विधायक मंजू चौधरी बुधवार सुबह चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

उनकी मांग थी कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। जानकारी मिलते ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और दोनों विधायकों को क्लीनचिट देते हुए कहा, जिन लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है उनके नाम हाईकमान भेज दिए गए हैं।
गद्दारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : हरिप्रसाद
क्रॉस वोटिंग में पांच विधायकों के नाम हैं। प्रारंभिक तौर पर चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की बात स्पष्ट हो गई थी। इसलिए उनका नाम उजागर कर दिया गया है। पांचवें विधायक की भूमिका संदिग्ध है। उसकी जांच पूरी होने पर जल्द ही नाम उजागर किया जाएगा। पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-बीके हरिप्रसाद, प्रभारी, हरियाणा कांग्रेस

आरोप लगाने वाले क्रॉस वोटिंग के सबूत दिखाएं: राम किशन गुर्जर
कांग्रेस छोड़ चुके राम किशन गुर्जर ने बुधवार को विधायक गीता भुक्कल के बयानों व आरोपों को आधारहीन बताया। उन्होंने उन पर जमकर भड़ास निकाली और उन्हें शैली चौधरी के क्रॉस वोटिंग करने के सबूत दिखाने की भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के निराधार आरोप लगाए जाने से वह आहत हैं इसीलिए कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।

क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी चार विधायक
शैली चौधरी
कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर की पत्नी और अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इन्हें सैलजा गुट का माना जाता है। रामकिशन गुज्जर भी 2004 व 2009 में नारायणगढ़ से विधायक रह चुके हैं।

रेनू बाला
यमुनानगर के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से रेनू बाला दूसरी बार विधायक हैं। इन्हें भी सैलजा गुट का माना जाता है। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में थीं। 2016 में वह भाजपा से जिला परिषद की चेयरमैन थी।

मो. इसराइल
हथीन विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहम्मद इसराइल ने इस बार भाजपा उम्मीदवार को 32 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इन्हें हुड्डा गुट का माना जाता है। वे कांग्रेस नेता जलेब खान के बेटे हैं।

मोहम्मद इलियास
मेवात के पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक हैं। दो बार राज्यमंत्री रह चुके हैं। पहले इनेलो में थे। 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए। इन्हें भी हुड्डा गुट का माना जाता है।