फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस, परिजनों से एक घंटे पूछताछ

Sun, 04 Sep 2022 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
Goa Police reached house of Sonali Phogat murder case accused Sudhir Sangwan in Rohtak
रोहतक में सुधीर सांगवान का घर। - फोटो : अमर उजाला

सोनाली फोगाट केस की जांच कर रही गोवा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम रविवार को एक घंटे तक पीए सुधीर सांगवान के रोहतक की सनसिटी स्थित मकान पर रही। जांच टीम ने सवा 10 बजे से सवा 11 बजे तक सुधीर की पत्नी व पिता से सवाल जवाब किए। सूत्रों का कहना है कि पूछा गया कि सुधीर कब-कब घर आता था। कहां-कहां उसकी प्रॉपर्टी है। बैंक खाते कहां-कहां हैं। सनसिटी में मकान कब बनाया और किसके नाम है। परिजनों ने क्या जवाब दिए, अधिकारिक तौर पर गोवा पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। साथ ही परिजन भी मीडिया से दूरी बनाए हैं। 

Goa Police reached house of Sonali Phogat murder case accused Sudhir Sangwan in Rohtak
सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा गार्ड से मकान का पता पूछा, इनकार करने पर बोले वर्दी नहीं रहेगी
सनसिटी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गोवा पुलिस सिविल वर्दी में दिल्ली नंबर की कार में सवार थी। उसने सुधीर सांगवान के मकान के बारे में पूछा, लेकिन मुझे पता नहीं था कि मकान कहां हैं। इस पर एक पुलिसकर्मी बोला, पता बता दे, नहीं तो वर्दी नहीं रहेगी सुरक्षा गार्ड की। उसे वास्तव में मकान का पता नहीं था। इसी बीच टीम आगे बढ़ी तो सामने मकान का नंबर साफ लिखा था। इसके बाद टीम अंदर चली गई।
 
Goa Police reached house of Sonali Phogat murder case accused Sudhir Sangwan in Rohtak
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी बोल, तीन-चार साल से आधा घंटे के लिए ही आता था सुधीर
आसपास के लोगों ने बताया कि सुधीर के पिता जहां ठेकेदारी का काम करते हैं, जबकि पत्नी शिक्षिका हैं। साथ ही बीमार भी रहती हैं। उनका रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुधीर के तीन बच्चों को मां ही पाल रही हैं। सुधीर तो तीन-चार साल से बेहद कम आ रहा था। कभी आता तो आधा घंटे बाद ही चला जाता था। सुधीर का परिवार बेहद शरीफ है। अब सुधीर के बारे में  पड़ोस के लोगों को भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goa Police reached house of Sonali Phogat murder case accused Sudhir Sangwan in Rohtak
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

थाने की पुलिस को भी नहीं लगी भनक 
गोवा पुलिस अपनी जांच को पूरी तरह गोपनीय रखे हुए है। रविवार सुबह संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किए बगैर सनसिटी सुधीर सांगवान के मकान पर पहुंची। थोड़ी देर बाद एसपी कार्यालय में कॉल करके सिटी थाने की पीसीआर को बुलाया गया। साथ ही गोवा पुलिस की गाड़ियों को दूसरी जगह भेज दिया गया। जब तक गोवा पुलिस मकान के अंदर रही, जब तक सिटी थाने की पीसीआर मकान के बाहर खड़ी रही।

विज्ञापन
Goa Police reached house of Sonali Phogat murder case accused Sudhir Sangwan in Rohtak
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
गुरुग्राम के लिए हुई रवाना
गोवा पुलिस की टीम शनिवार शाम को ही रोहतक पहुंच गई थी। उसे एक निजी होटल में ठहराया गया, जहां सुबह सुधीर के परिजनों से पूछताछ करने सनसिटी पहुंची। करीब एक घंटे पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस को साढ़े 11 बजे गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकल गई।

गोवा के डीजीपी रख रहे मामले पर नजर
इस संबंध में गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने कहा कि रिंकू द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों के आधार पर पुलिस टीम कई स्थानों पर गई। टीम अन्य स्थानों पर भी जा रही है। स्थानीय लोगों से बात कर रही है कोई लिंक निकालने का प्रयास कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed