{"_id":"697f635c79b28b9a140d4664","slug":"halwara-airport-inauguration-bjp-takes-over-the-event-aap-workers-are-angry-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-114129-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा एयरपोर्ट उद्घाटन: भाजपा ने समागम पर किया कब्जा, आप वर्कर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा एयरपोर्ट उद्घाटन: भाजपा ने समागम पर किया कब्जा, आप वर्कर नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री भगवंत मान का भाषण समय से पहले हुआ समाप्त, सुरक्षा कर्मियों से भिड़े आप नेता
-- --
हलवारा। हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन समागम में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए कार्यक्रम को अपने पक्ष में किया जिससे आम आदमी पार्टी (आप) बैकफुट पर नजर आई। समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान को महज 3 से 4 मिनट ही बोलने का अवसर मिला जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और अपनी मौजूदगी को साबित किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जब 3:42 बजे भाषण देना शुरू किया तो उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हलवारा एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग शुरू हो गई। प्रधानमंत्री के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग के चलते मुख्यमंत्री को अपनी बात समाप्त करनी पड़ी और उन्हें मंच संचालक को माइक सौंपना पड़ा।
भाजपा और आप कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या करीब 1000 थी, जबकि आप के कार्यकर्ता मात्र 100 से 150 तक थे। यह दृश्य नारेबाजी के मुकाबले जैसा था जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। भाजपा ने दिखा दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। इस समागम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से जुड़ी आरएसएस के कई पुराने नेताओं को भी निमंत्रण मिला जिनसे किसी को उम्मीद नहीं थी। शीतल प्रकाश जैसे वरिष्ठ आरएसएस नेता भी आश्चर्यचकित थे जब उन्हें अचानक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला।
आप के 100 से 150 कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने की अनुमति
मुख्य द्वार पर आप के ब्लॉक प्रधान रमेश जैन और नशा मुक्ति मोर्चा के जोनल उपाध्यक्ष मंजीत सिंह सुरक्षा कर्मियों से भिड़ते हुए देखे गए। जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को समारोह में प्रवेश दिया गया जबकि आप के केवल 100 से 150 कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और सिविल प्रशासन ने पहले 60 गांवों की पंचायतों और स्थानीय नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी थी, फिर भी उनके कार्यकर्ताओं को रोका गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध
सुरक्षा कर्मियों से भिड़ने के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीन बंसल और उनके कार्यकर्ताओं को भी अंदर जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान बंसल ने पंजाब सरकार के विरोध में नारे लगाए जिससे अफरातफरी मच गई। बाद में उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दिया गया, तब मामला शांत हुआ।
Trending Videos