फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harbhajan Singh Hits Back at Traitor Remarks Questions Rajya Sabha Seat Deals

Harbhajan Singh: 'गद्दार कहने वालों से पूछो कितने में बेची थीं सीटें', हरभजन सिंह का विरोधियों को कड़ा जवाब

Sat, 23 May 2026 02:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 23 May 2026 02:08 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सवाल किया कि गद्दार कहने वालों से पूछो कितने में राज्यसभा की सीटें बेची थीं।

विज्ञापन
Harbhajan Singh Hits Back at Traitor Remarks Questions Rajya Sabha Seat Deals
हरभजन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@harbhajan3

विस्तार

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने विरोधियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पंजाब में राज्यसभा सीटों को बेचने का आरोप लगाया है। दरअसल, भज्जी खुद को गद्दार कहने से खासे नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद से ही भज्जी विरोधियों के निशाने पर थे। आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए गद्दार शब्द लिख दिया था, जिसके बाद से वे खासे नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भज्जी ने पोस्ट कर लिखा- एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। सामान्य लोग तो ऐसे काम नहीं करते। उन्हें ऐसा करने के निर्देश किसने दिए थे। भज्जी ने लिखा, इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है। 

मैंने खेल के मैदान में 20 साल देश का नाम ऊंचा किया और कुछ राजनीतिक लोग यह सोचते हैं कि वे जो टैग (गद्दार) लगा देंगे, तो क्या वह लगा रहेगा। यह सिर्फ उनकी घटिया सोच दर्शाती है।
विज्ञापन

कुछ पैसे लेकर ट्रोल करने वाले उनके बारे में क्या बकवास लिखते हैं?
भज्जी ने लिखा, चलिए, इस देश के लोगों को ही यह तय करने देते हैं कि वे उन्हें कैसे याद रखेंगे। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कुछ पैसे लेकर ट्रोल करने वाले उनके बारे में क्या बकवास लिखते हैं। 

 

अपने लोगों से तो पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी?
आक्रामक तेवर दिखाते हुए हरभजन ने लिखा, समय आने पर हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने किसी नेता को गाली नहीं दी। मैं अपनी जुबान क्यों गंदी करूं मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से तो पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी अगर वे न बताएं तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया। कैसे किसको मंत्री और संतरी बनाया गया।

 

किसने निभाई बिचौलिए की भूमिका : मजीठिया
हरभजन सिंह की पोस्ट पर तंज कसते हुए शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि राज्यसभा सीटों को बेचने में बिचौलिए की भूमिका किसने निभाई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के हितों की रक्षा करने के बजाय, कुछ लोग अपने आका को खुश करने में लगे हैं। 

 

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। इससे साबित होता है कि पंजाब की राजनीतिक व्यवस्था में समझौता हो चुका है। यह राजनीति का सबसे घटिया और शर्मनाक रूप है। उनके अनुसार सच धीरे-धीरे सामने आ रहा है। हर कोई बेनकाब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed