फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Dancer girlfriend of Ribhav is key witness in ₹657 crore scam

हरियाणा: 657 करोड़ के घोटाले में रिभव की डांसर गर्लफ्रेंड मुख्य गवाह, आईएएस की पार्टी पर खर्च होते थे 20 लाख

Thu, 01 Oct 2026 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 06:44 AM IST
सार

वह इस केस में फंसे हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस के खिलाफ मुख्य गवाह भी बन गई है। बिहार के सिवान की रहने वाली युवती पेशे से डांसर है और  अभी दिल्ली में रह रही है। 

विज्ञापन
Haryana: Dancer girlfriend of Ribhav is key witness in ₹657 crore scam
demo - फोटो : FREEPIK

विस्तार

हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी बैंक अफसर रिभव ऋषि की गर्लफ्रेंड अब इस केस में अहम किरदार है। वह इस केस में फंसे हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस के खिलाफ मुख्य गवाह भी बन गई है। बिहार के सिवान की रहने वाली युवती पेशे से डांसर है और  अभी दिल्ली में रह रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक युवती ने सीबीआई को जानकारी दी है कि जीरकपुर स्थित लग्जरी विला जेड मैनर में हरियाणा सरकार के अधिकारियों के लिए पार्टियां होती थीं। इस दौरान अधिकारियों की ओर से डांसरों पर उड़ाए जाने वाले पैसों का इंतजाम भी रिभव ही करता था। हर पार्टी पर 15-20 लाख रुपये खर्च होते थे।
विज्ञापन


इन पार्टियों में आईएएस अफसर व सरकारी फंड की हेराफेरी के लिए बनाई गई शेल कंपनियों के मालिक अभिषेक सिंगला, अरुण शर्मा, अंकुर शर्मा व पंचायत विभाग का पूर्व अधिकारी नरेश कुमार भवानी व बैंक अधिकारी अभय कुमार शामिल होते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने सीबीआई को बताया है कि छह से सात पार्टियों में हरियाणा का एक वरिष्ठ आईएएस शामिल हुआ था, जो केस में आरोपी है। वह डांसरों पर पैसा उड़ाता था और एस्कॉर्ट्स की सर्विस भी लेता था। सीबीआई ने आईएएस का फोल्ड फोन भी जब्त कर लिया है। यह बड़ा घोटाला हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लेबर बोर्ड समेत राज्य के करीब 8-9 विभागों के पैसों की हेराफेरी से जुड़ा है।

गलफ्रेंड को रिभव ने दिए 56 लाख
सूत्रों के मुताबिक युवती ने सीबीआई को बताया कि रिभव ने उसे डांसिंग छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक वह उसे हर महीने करीब 10 लाख रुपये देता रहा। युवती को उससे कुल 56 लाख रुपये मिले। हालांकि, जल्द ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी। 

आईएएस के लिए खरीदे सोने के सिक्के, बगीचे में दिए
सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खाते से करीब 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच में सोने के सिक्कों का भी जिक्र है। 2025 में दिवाली से चार-पांच दिन पहले तत्कालीन चेयरपर्सन को 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के दिए गए। रिभव ऋषि के लिए कुरियर का काम करने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ की एक ज्वेलरी दुकान से सिक्के लिए और सेक्टर-7 स्थित एक घर पहुंचाए। उस व्यक्ति के अनुसार, वहां सिक्के बगीचे में एक व्यक्ति को दिए गए जिसे वह सर कहता था। सीबीआई के मुताबिक, मोबाइल टावर डाटा में चेयरपर्सन, कुरियर ब्वॉय और बिचौलिये मनीष जिंदल के फोन की लोकेशन एक जगह मिली।

दिल्ली में खरीदा चार करोड़ का घर
रिभव ने 18 जुलाई 2025 को दिल्ली के द्वारका में युवती के लिए एक मकान खरीदने के लिए एक लाख रुपये टोकन मनी दी। युवती के अनुसार 4 करोड़ के इस मकान के लिए 3.10 करोड़ रुपये नकद दिए गए थे। इसमें उसने 49 लाख रुपये लगाए और बाकी रकम रिभव ने दी। शेष 90 लाख रुपये में से 65 लाख रुपये बाद में दिए गए थे।

  • 2 जनवरी 2026 से युवती इसी मकान में रह रही है। दोनों मकाऊ, थाईलैंड और दुबई भी गए। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2025 में दुबई यात्रा के दौरान रिभव ने एयरपोर्ट के पास चार बेडरूम वाले डुप्लेक्स को भविष्य में दोनों के रहने के लिए पसंद करने की बात कही। जनवरी 2026 में दोनों फिर दुबई गए जहां उसने टोयोटा लैंड क्रूजर बुक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed