सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hat-trick girl to be honoured, becomes member of World Cup team

Chandigarh News: हैट्रिक गर्ल को मिलेगा सम्मान, विश्व कप टीम की बनी सदस्य

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hat-trick girl to be honoured, becomes member of World Cup team
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय विश्वकप टीम की सदस्य बनीं चंडीगढ़ की हैट्रिक गर्ल नंदिनी शर्मा को यूटीसीए की ओर से सम्मानित किया जाएगा। नंदिनी को यह सम्मान सोमवार को दिया जाएगा। नंदिनी अपनी घातक गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हो चुकी हैं। उनकी रफ्तार ने विपक्षी टीमों के हौसले पस्त कर दिए हैं। 24 वर्षीय नंदिनी ने अब तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया फिर भी चयनकर्ताओं ने उन पर बड़ा भरोसा जताते हुए सीधे विश्व कप टीम में शामिल किया है। नंदिनी शर्मा को यह मौका हाल में संपन्न विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर मिला है।
Trending Videos

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपने डेब्यू सीजन में खेलते हुए नंदिनी ने 17 विकेट झटके और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने एक हैट्रिक लेकर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed