सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing screening immediately after birth allows early detection of hearing problems

Chandigarh News: जन्म के तुरंत बाद हियरिंग स्क्रीनिंग से सुनने की समस्या का जल्द पता संभव

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hearing screening immediately after birth allows early detection of hearing problems
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर संगरूर में नेशनल हियरिंग वीक और वर्ल्ड हियरिंग डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस वर्ष विश्व श्रवण दिवस की थीम ‘समुदायों से लेकर कक्षाओं तक: सभी बच्चों के लिए श्रवण देखभाल’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे तक सुनने से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन पीजीआई के ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग ने कम्युनिटी मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स विभाग के सहयोग से किया। ईएनटी विभाग की सहायक प्रोफेसर गुरकिरन कौर ने नवजात शिशुओं की हियरिंग स्क्रीनिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद जांच होने से सुनने की समस्या का जल्दी पता चल सकता है और समय पर इलाज से बच्चों के बोलने और भाषा सीखने में होने वाली देरी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर डॉ. हर आशीष जिंदल ने कहा कि समाज में सुनने से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता अभी भी कम है, इसलिए लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना जरूरी है। डॉ. नवदीप और डॉ. शित्रष्ण ने नवजातों की सही देखभाल, समय पर टीकाकरण और संक्रमण के उपचार पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed