{"_id":"6a7f71eb53212e43e3005e6e","slug":"heavy-rains-change-weather-chandigarh-drenched-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1097136-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, चंडीगढ़ तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, चंडीगढ़ तरबतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मानसूनी बादलों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह करीब 7:40 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। पिछले 24 घंटों में 33.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बारिश के चलते हवा में अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी तक पहुंच गई। शाम को चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया।
18 अगस्त तक बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 अगस्त तक आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
19 अगस्त को भी बौछारों के आसार
19 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारों का सिलसिला जारी रह सकता है। शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।