सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hema Malini will not campaign for BJP in Punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव: हेमा मालिनी पंजाब में नहीं करेंगी प्रचार, सभी कार्यक्रमों को रद्द किया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी अब पंजाब में पार्टी का चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसानों के विरोध के कारण पार्टी ने यह फैसला लिया है।

Hema Malini will not campaign for BJP in Punjab
हेमा मालिनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब चुनाव में भाजपा सहित अन्य सहयोगी दल के प्रत्याशियों का हेमा मालिनी प्रचार नहीं करेंगी। चुनाव प्रचार के उनके सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब में देओल परिवार के प्रति किसानों के विरोध के फैसले के कारण उनके प्रचार कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। इससे पहले गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल पहले ही चुनाव प्रचार से किनारा कर चुके हैं।

Trending Videos


पंजाब में भाजपा की ओर से इस बार चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के नाम शामिल थे। हेमा मालिनी को अमृतसर में रविवार को पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में आना था लेकिन अचानक उनके सभी कार्यक्रम रद्द होने की चर्चाएं होने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में प्रचार की व्यस्तता के कारण उनके कार्यक्रम को रद्द किया गया है। कुछ नेताओं ने बताया कि उनके प्रचार की घोषणा के बाद पंजाब के किसान संगठनों ने उनका विरोध करने का एलान किया था। पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले विवादों से बचने के लिए उनके प्रचार कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। किसान संगठनों में इस बात का गुस्सा है कि दोनों सांसदों ने किसान आंदोलन के दौरान एक भी बयान किसानों को लेकर नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed