सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Holi celebration in panjab university chandigarh

पीयू में होली: जबरन रंग लगाने पर भड़की छात्रा ने युवक को जड़ा थप्पड़, शिकायत के बाद आई पुलिस ले गई साथ

मोनिका नागर, संवाद, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Mar 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

यूनिवर्सिटी स्कूल के ओपन लर्निंग विभाग के विद्यार्थी बिना छात्राओं की परमिशन की उन्हें रंग लगा रहे थे। एक छात्रा ने एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद उन्होंने लड़कियों का पीछा किया और जबरन उन पर दोबारा से रंग डाला।

Holi celebration in panjab university chandigarh
पीयू में जबरन रंग लगाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में इस बार बिना डीजे के भी होली की धूम मची हुई है। मंगलवार को विद्यार्थी होली मनाने के लिए स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचे। हर साल यहां पर डीजे लगाकर होली सेलिब्रेशन किया जाता था।
Trending Videos



पिछले साल व्यवस्था बिगड़ने के कारण और भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था और कैंपस खाली करवाया गया था। आज बिना डीजे के भी काफी संख्या में विद्यार्थी स्टूडेंट सेंटर पर होली मनाने पहुंचे। विद्यार्थियों ने अपने आप गाने गाकर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं यूनिवर्सिटी स्कूल के ओपन लर्निंग विभाग के विद्यार्थी बिना छात्राओं की परमिशन की उन्हें रंग लगा रहे थे। एक छात्रा ने एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद उन्होंने लड़कियों का पीछा किया और जबरन उन पर दोबारा से रंग डाला। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस लड़कों को गाड़ी में बिठाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed