सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sanjay Bhatia nominated as BJP candidate from Haryana for Rajya Sabha elections

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा से भाजपा प्रत्याशी का एलान, करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को बनाया उम्मीदवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया गया है। 

Sanjay Bhatia nominated as BJP candidate from Haryana for Rajya Sabha elections
संजय भाटिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। संजय भाटिया पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। 57 साल के संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 

Trending Videos


बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed