{"_id":"69a6c48804b31e37d80faeea","slug":"yamunanagar-rajiv-s-body-found-near-body-majra-railway-bridge-family-demands-death-penalty-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: बॉडी माजरा रेलवे पुल के पास मिला राजीव का शव, परिजनों ने मांगी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: बॉडी माजरा रेलवे पुल के पास मिला राजीव का शव, परिजनों ने मांगी फांसी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 03 Mar 2026 05:19 PM IST
Link Copied
मृतक राजीव के परिजनों ने हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है। राजीव की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजीव के कंधों पर थी और वही घर का मुख्य सहारा था। परिजनों के अनुसार, 27 फरवरी को राजीव घर से यह कहकर निकला था कि वह हरिद्वार जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक संपर्क न होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और अंततः उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सेक्टर 17 हुड्डा में दर्ज करवाई। 1 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे राजीव का शव बॉडी माजरा रेलवे पुल के पास जंगल में पड़ा हुआ मिला। संयोग से उसी दिन राजीव का जन्मदिन भी था, जिसने परिवार के दर्द को और गहरा कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।