सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Azad Sports and Welfare Club Cheema organised free eye surgery and medical camp in Barnala

Barnala: आजाद स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब चीमा की पहल, नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन व मेडिकल कैंप लगाया

संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

आजाद स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब चीमा द्वारा ग्राम पंचायत, एनआरआई भाइयों और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 29वां नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन का कैंप और पहला सामान्य मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

Azad Sports and Welfare Club Cheema organised free eye surgery and medical camp in Barnala
रिबन काटकर कैंप का उद्घाटन किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आजाद स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब चीमा द्वारा ग्राम पंचायत, एनआरआई भाइयों और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 29वां नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन का कैंप और पहला सामान्य मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया।

Trending Videos


कैंप के दौरान प्रेम अस्पताल के डॉ. रुपेश सिंगला और उनकी टीम ने करीब 745 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 125 मरीजों को लेंस लगाने के लिए चयनित किया। इसके अलावा लगभग 300 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीएमसी अस्पताल के डॉ. प्रवीण गर्ग, डॉ. विकास गुप्ता और उनकी टीम ने करीब 290 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। मेडिकल चेकअप के दौरान महिलाओं से संबंधित रोग, पेट, जिगर, नाक, कान, गला तथा अन्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं।

कैंप का उद्घाटन भाजपा जिला युवा प्रधान रमन जवंदा, सरपंच मलूक सिंह धालीवाल, बसंत सिंह, सुखदेव सिंह (इटली), नंबरदार चरणजीत सिंह सहित डॉक्टरों और क्लब पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर एनआरआई सहयोगियों व गांववासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम में हरमिलाप सिंह (कनाडा), अवतार सिंह (कनाडा), गुरसेवक सिंह गंगोहर परिवार, चमकौर सिंह सुखपुरा, भोला सिंह मनकू, भूपिंदर सिंह मनकू, रेशम सिंह वड़ैच, मास्टर लछमन सिंह, सतनाम सिंह सरपंच, गीतकार सरबा मान, डॉ. दर्शन कुमार चीमा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्लब प्रधान जीवन सिंह धालीवाल, सचिव करमजीत सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए डॉक्टरों और मेहमानों को सम्मानित किया। क्लब की इस पहल की गांववासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed