{"_id":"69a6c338c4d0691a550b0bcc","slug":"video-sale-of-expired-beer-in-barnala-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में एक्सपायरी डेट वाली बियर की बिक्री का आरोप, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में एक्सपायरी डेट वाली बियर की बिक्री का आरोप, जांच के आदेश
बरनाला जिले में शराब की कई दुकानों पर एक्सपायरी डेट वाली बियर खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो युवकों ने स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसके बाद आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बरनाला के दो युवक सतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बरनाला और हंडियाया क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से बियर खरीदी, जो एक्सपायरी डेट की निकली। उनका दावा है कि इन दुकानों पर एक्सपायरी बियर धड़ल्ले से बेची जा रही है और अलग-अलग दुकानों पर इसके दाम भी अलग-अलग वसूले जा रहे थे। युवकों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर बियर खरीदी है और उनके पास पूरे सबूत मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।