सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Expired beer being sold at liquor shops in Barnala

पीने वाले सावधान!: पंजाब के ठेकों पर बिक रही एक्सपायरी बियर; शिकायत मिलते ही हरकत में आया आबकारी विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी का सीजन शुरू होते ही बियर की डिमांड भी बढ़ जाती है। ऐसे में पंजाब के शराब ठेकों में धांधली का मामला सामने आया है। पंजाब के बरनाला में ग्राहकों को एक्सपायरी डेट की बियर बेची जा रही है। 

Expired beer being sold at liquor shops in Barnala
ग्राहकों को बेची गई एक्सपायरी बियर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरनाला जिले में शराब की कई दुकानों पर एक्सपायरी डेट वाली बियर खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो युवकों ने स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसके बाद आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार बरनाला के दो युवक सतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बरनाला और हंडियाया क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से बियर खरीदी, जो एक्सपायरी डेट की निकली। उनका दावा है कि इन दुकानों पर एक्सपायरी बियर धड़ल्ले से बेची जा रही है और अलग-अलग दुकानों पर इसके दाम भी अलग-अलग वसूले जा रहे थे। युवकों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर बियर खरीदी है और उनके पास पूरे सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवकों का कहना है कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी एक्सपायरी उत्पाद नहीं बेचा जा सकता, इसके बावजूद शराब कारोबारी नियमों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग से कर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि जब मीडिया मौके पर पहुंची तो दुकान कर्मचारियों ने कथित रूप से संबंधित बोतलों को हटा दिया। जब इस बारे में ठेका कर्मचारियों से बात की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इस संबंध में आबकारी विभाग बरनाला के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा संबंधित दुकानों की जांच की जाएगी और यदि जांच के दौरान एक्सपायरी शराब की बिक्री पाई गई तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि एक्सपायरी उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भी कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचने की सलाह दी जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed