सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband attacks wife with knife over money dispute, condition critical

Chandigarh News: पैसों के विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Husband attacks wife with knife over money dispute, condition critical
विज्ञापन
चंडीगढ़। पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर चल रहा विवाद रविवार को खूनी रूप ले बैठा। दोपहर करीब दो बजे पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार अस्पताल से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सुमन (40) पत्नी मनोज पर उसके पति मनोज ने चाकू से हमला किया। आरोपी ने महिला के पेट में दो वार किए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौजूद आरोपी के भाई कृष्ण का बयान पुलिस ने दर्ज किया है जो इस मामले का प्रत्यक्षदर्शी है। वहीं, घायल महिला के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी मनोज बेरोजगार है और अक्सर उसकी बहन से पैसों की मांग करता था। सुमन घरों में काम कर परिवार का खर्च चलाती थी, लेकिन आरोपी उससे पैसे छीनने की कोशिश करता था। परिजनों के अनुसार इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और पहले भी कई बार आरोपी ने सुमन पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कृष्ण के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed