सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Irregularities worth Rs 75.16 crore found in Chandigarh Crest accounts

चंडीगढ़ में एक और घोटाला: क्रेस्ट के खातों में 75.16 करोड़ की गड़बड़ी, 303 डेबिट और क्रेडिट एंट्रियां मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ नगर निगम की 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी का मामले के बाद अब एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। इस बार चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) के खाते में करीब 75.16 करोड़ रुपये की गड़बडी हुई है।

 

Irregularities worth Rs 75.16 crore found in Chandigarh Crest accounts
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन की संस्था चंडीगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रोत्साहन सोसायटी (क्रेस्ट) के बैंक खातों में 75 करोड़ से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी सामने आने से हड़कंप मच गया है। रिकॉर्ड के मिलान में कुल 303 संदिग्ध निकासी और जमा की एंट्रियां पाई गई हैं। इन लेनदेन के कारण खातों में 75 करोड़ 16 लाख 4 हजार 293 रुपये की कमी सामने आई है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


यह कार्रवाई क्रेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया है कि सेक्टर-32 की एक निजी बैंक शाखा में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने क्रेस्ट के खातों में बिना अनुमति निकासी और जमा की एंट्रियां कीं। जांच के दौरान बैंक से प्राप्त मूल रिकॉर्ड और क्रेस्ट के वित्तीय दस्तावेजों का मिलान किया गया। इसमें 303 संदिग्ध लेनदेन सामने आए जिनमें कई मामलों में खातों से बिना अनुमति पैसे निकालने और जमा करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बैंक कर्मचारी अभय कुमार, सीमा धीमान और रिभव ऋषि सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रिभव ऋषि और अनुभव मिश्रा के खिलाफ 116 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा पहले भी केस दर्ज कर चुकी है। हरियाणा में दर्ज एक अन्य मामले में भी रिभव ऋषि को मुख्य आरोपी माना गया है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed