सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar ED arrested Arpit Rathore who was involved in money laundering worth crores of rupees

'डिजिटल अरेस्ट का दिखाता डर': बताता था CBI अफसर, ED ने एक ठग पकड़ा; साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

जालंधर प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल अर्पित राठौर को गिरफ्तार किया, जो विदेशी साइबर ठगों के साथ मिलकर फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डराता था। रकम म्यूल अकाउंट्स, फ्रोजनमैन वेयरहाउस जैसी फर्मों और क्रिप्टो से विदेश भेजी जाती थी।

Jalandhar ED arrested Arpit Rathore who was involved in money laundering worth crores of rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश को हिला देने वाले ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल अर्पित राठौर को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह की परतें खोली हैं, जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों की जिंदगी में दहशत फैला रहा था।

Trending Videos

ईडी के मुताबिक, आरोपी को धन शोधन के तहत गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फोन कॉल के जरिए लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देता था और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लेने का डर दिखाकर करोड़ों रुपये वसूलता था।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने कुल 8.73 करोड़ रुपये की ठगी की। इस हाई-प्रोफाइल ठगी का शिकार प्रसिद्ध उद्योगपति एस. पी. ओसवाल भी बने, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई और आला अधिकारी सकते में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठग पीड़ितों से कहते थे कि वह सीबीआई की निगरानी में हैं, कैमरा चालू रखने का दबाव बनाया जाता था और मानसिक रूप से तोड़कर उनसे तुरंत पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। कई पीड़ित घंटों तक डर के साये में “डिजिटल कैद” में रहे।

ठगी की रकम को छिपाने के लिए फ्रोजनमैन वेयरहाऊस सहित कई अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया। इन खातों के जरिए पैसा इधर-उधर घुमाकर जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की गई।

ईडी ने बताया कि अर्पित राठौर का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ था। वह विदेशी साइबर ठगों के साथ मिलकर काम करता था और ठगी की रकम विदेश भेजने की व्यवस्था करता था। इसके बदले उसे क्रिप्टोकरेंसी और नकद भारतीय रुपये में कमीशन मिलता था।

ईडी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है। इस केस से जुड़े कई और नाम, फर्जी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय लिंक जांच के घेरे में हैं। आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां और संपत्ति जब्ती तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed