सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalash procession started before Bhagwat Katha, a flood of devotion surged

Chandigarh News: भागवत कथा से पहले निकली कलश शोभायात्रा, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kalash procession started before Bhagwat Katha, a flood of devotion surged
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड में रविवार से बरसाना प्रकट उत्सव के तहत श्री राधा रस भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर चंडीगढ़ से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जो कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
Trending Videos

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजन गौरी शंकर सेवादल, तेजस्विनी फाउंडेशन और ट्रेस लाउंज के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने प्रवचन देते कहा कि सच्चे भाव से पुकारने पर भगवान अवश्य प्रकट होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर बने परिक्रमा पथ की परिक्रमा करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सुनने और बोलने में असक्षम बच्चों के लिए संकेत भाषा के माध्यम से कथा का प्रसारण किया गया। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार को कथा में जया किशोरी के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed