सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaisakhi festival celebrated in Kalagram, audience immersed in the colors of folk culture

Chandigarh News: कलाग्राम में सजा वैसाखी उत्सव, लोक संस्कृति के रंगों में रंगे दर्शक

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vaisakhi festival celebrated in Kalagram, audience immersed in the colors of folk culture
विज्ञापन
मनीमाजरा। वैसाखी उत्सव-2026 चंडीगढ़ के तहत नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) पटियाला की ओर से आयोजित दो दिवसीय वैसाखी उत्सव का शनिवार को कलाग्राम में आगाज हुआ। पहले ही दिन पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम में प्रो. मेजर सिंह ने लोक गायन से माहौल को सुरमयी बनाया जबकि मलवई गिद्धा ने विशेष आकर्षण बटोरा। इसके अलावा गतका, झूमर, जिंदुआ, लुड्डी और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाजीगर कला, घूमर-फाग और भांड-मिरासी जैसी प्रस्तुतियों ने भी लोक परंपराओं की विविधता को जीवंत किया। एनजेडसीसी के निदेशक फुरकान खान ने कहा कि यह उत्सव नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन संजीव शाद ने किया। प्रशासन ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। दूसरे दिन शाम को विशेष लोक प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed