{"_id":"69dc01bc8fcb95bcf10a02ca","slug":"chandigarhs-air-becomes-cleaner-aqi-remains-below-73-for-12-days-in-april-chandigarh-news-c-16-pkl1049-993823-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ की हवा हुई साफ, अप्रैल के 12 दिन एक्यूआई 73 से नीचे रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ की हवा हुई साफ, अप्रैल के 12 दिन एक्यूआई 73 से नीचे रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए मार्च और अप्रैल का मौसम ताजगी भरा रहा है। वायु गुणवत्ता आंकड़ों (एक्यूआई) के अनुसार अप्रैल के शुरुआती 12 दिनों में शहर की हवा लगातार संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। 5 अप्रैल और 8 अप्रैल को शहर का सबसे कम एक्यूआई 54 दर्ज किया गया। वहीं, 12 अप्रैल को शाम 4 बजे तक एक्यूआई 73 रिकॉर्ड किया गया। इन दिनों हवा में ओजोन और कार्बन मोनोऑक्साइड मुख्य प्रदूषक के रूप में सामने आए हैं। अप्रैल के पहले 12 दिनों में एक्यूआई 73 से ऊपर नहीं गया, जो बेहतर होती वायु गुणवत्ता का संकेत है।
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में कार्बन मोनोऑक्साइड और ओजोन की मात्रा अधिक दर्ज की गई जबकि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड केवल 7 अप्रैल को मुख्य प्रदूषक के रूप में सामने आई। प्रदूषण में कमी का श्रेय हालिया मौसम परिवर्तन और प्रशासन द्वारा धूल नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों को दिया जा रहा है। मार्च की शुरुआत में प्रदूषण स्तर कुछ बढ़ा था लेकिन महीने के अंत तक स्थिति में सुधार देखने को मिला। 1 से 5 मार्च तक एक्यूआई 86 से 94 के बीच रहा। 6 से 12 मार्च के दौरान हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। 7 मार्च को सबसे अधिक 157 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि 8 मार्च को यह 152 रहा, जो संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता था। 13 मार्च के बाद हवा में लगातार सुधार हुआ और एक्यूआई 54 तक पहुंच गया।
वर्तमान वायु गुणवत्ता संतोषजनक है और आम लोगों के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। हालांकि सांस के पुराने मरीजों को हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। -सौरभ कुमार, निदेशक पर्यावरण
Trending Videos