{"_id":"69dc01c44d8b84304d07530a","slug":"children-displayed-their-talent-with-a-captivating-kathak-performance-chandigarh-news-c-16-pkl1049-993945-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कथक की मनमोहक प्रस्तुति से बच्चों ने बिखेरा हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कथक की मनमोहक प्रस्तुति से बच्चों ने बिखेरा हुनर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में नृत्य साधना स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने कथक नृत्य के साथ-साथ वाद्य संगीत और गायन में भाग लेकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक परिधि मेहता ने गणपति परन और गणपति स्तुति पर आकर्षक प्रस्तुति से की। इसके बाद जर्नी ऑफ इंडियन सिनेमा-रील्स ऑफ टाइम थीम के तहत 1950 के दशक से लेकर वर्तमान तक के लोकप्रिय गीतों को नृत्य, गायन और वादन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
छात्रों ने कीबोर्ड, गिटार और तबला पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं गायन में भी उत्साह देखने को मिला। मुंबई से आए कलाकार अंकित कुमार पांडे ने शिव तांडव की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा।
Trending Videos