{"_id":"69dc539b0163dc492e094b0b","slug":"punjab-assembly-session-today-amendment-to-sacrilege-law-provisions-for-stricter-punishment-all-update-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा सत्र आज: बेअदबी कानून में संशोधन पर मुहर संभव, सरकार सख्त सजा के प्रावधान लाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा सत्र आज: बेअदबी कानून में संशोधन पर मुहर संभव, सरकार सख्त सजा के प्रावधान लाने को तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार
आज विधानसभा के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा और सीधे बेअदबी से जुड़े विधेयक पर चर्चा करवाई जाएगी।
पंजाब विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा जिसमें बेअदबी के खिलाफ कानून में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं क्योंकि पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
इससे पहले शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी दी जा चुकी है।
सरकार ने संशोधन में सख्त प्रावधान जोड़े हैं। इसके तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता बनाए रखने और बेअदबी के दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए उम्रकैद तक का प्रावधान किया गया है। पहले कानून में इतने सख्त प्रावधान नहीं थे, इसी वजह से संशोधन लाया जा रहा है।
वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह विशेष सत्र सरकार की असफलताओं को छुपाने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल में भी बेअदबी मामलों के आरोपियों को सजा नहीं दिलाई गई और प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामलों में भी वादे के मुताबिक कार्रवाई नहीं हुई।
Trending Videos