सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Govt implements reward policy list of 28 most wanted criminals released

जानकारी दो इनाम पाओ: पंजाब के 28 गैंगस्टरों की सूची जारी, अपराधियों की जानकारी देने पर मिलेगा कैश प्राइज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब सरकार सूबे में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन के मूड में है। यही वजह है कि सरकार और पुलिस विभाग ने अहम फैसला लेते हुए पुरस्कार नीति लागू की है। 

AAP Govt implements reward policy list of 28 most wanted criminals released
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों तथा उनके नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वालों को इनाम देने का अधिकार प्रदान किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है।

Trending Videos


‘गैंगस्टरों ते वार’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 1 लाख रुपये तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख रुपये तक, विभिन्न विंगों के प्रमुखों (स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी) को 2 लाख रुपये तक और डीजीपी को 2 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान की हैं। यह राशि केवल सही और प्रमाणिक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है और इसके लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। प्राप्त जानकारी की पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होने दिया जाएगा।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ 9394693946 पर जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसी विश्वसनीय सूचना जिससे वांछित या घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, उस पर इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस योजना के तहत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा। यह एक उच्च स्तरीय इनाम योजना है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।

पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आएं और राज्य को अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर नागरिक की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है और सभी सूचनाओं की उचित जांच-पड़ताल के बाद ही उनका उपयोग किया जाएगा।

इस अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े चिन्हित स्थानों पर 56,487 छापेमारी की गई है। अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 19,894 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। 9,353 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 15,284 लोगों से पूछताछ कर उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया गया। इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

राज्यवासी वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर सकते हैं और अपराध से जुड़ी गतिविधियों के बारे में सुझाव भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed