सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth dies of drug overdose in Bathinda syringe found lodged in his arm

मौत का इंजेक्शन: बठिंडा में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत; बाजू में फंसी थी सिरिंज, नहीं हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

एक तरफ सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में ड्रग ओवरडोज से नौजवान मौत के मुंह में समा रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा का है। जहां एक युवक की नशे से मौत हो गई। उसके बाजू में सिरिंज लगी हुई थी। 

Youth dies of drug overdose in Bathinda syringe found lodged in his arm
युवक की बाजू में लगी सिरिंज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा के गणेशा बस्ती मेन रोड पर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर युवक की बाजू में सिरिंज लगी हुई मिली, जिससे शक और गहरा गया है कि उसने नशे (चिट्टे) का इंजेक्शन लगाया और ओवरडोज के उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी को दी। सूचना मिलते ही संस्था की एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है, ताकि परिजन सामने आ सकें। 

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। अगर ओवरडोज की पुष्टि होती है, तो यह नशे के बढ़ते प्रकोप की एक और गंभीर घटना मानी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed