आमिर खान के बाद देश में एक और 'PK', जिसकी रेडियो के साथ न्यूड तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसकी उम्र सिर्फ साढ़े चार साल है, देखिए तस्वीरें।
हम बात कर रहे हैं पंजाबी मूवी 'द स्लम स्टार्स' के पोस्टर की और उसमें दिख रहे बच्चे की। पोस्टर में दिख रहे बच्चे की पोज बिल्कुल पीके के पोस्टर में आमिर खान जैसा है। इसमें वह पूरी तरह न्यूड हैं और रेडियो ले रहा है। यह बच्चा कोई और नहीं, चंडीगढ़ का छोटा ठाकुर यानी साढ़े चार वर्षीय अभिराज ठाकुर है। अभिराज इस मूवी से सिनेमा की दुनिया में डेब्यू करने जा रहा है।
3 of 6
द स्लम स्टार्स की स्टारकास्ट
फिल्म में जूनियर पीके बनकर अभिराज ठाकुर भी कालेधन की तलाश करता हुआ नजर आता है। बता दें कि 'द स्लम स्टार्स' बाल तस्करी और बाल यौन शोषण पर आधारित है और 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह बावा ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण हरप्रीत कौर ढिल्लों ने किया है। मूवी में चंडीगढ़ के अभिराज के साथ कालका की 17 वर्षीय वैशाली चौधरी भी फिल्म में नजर आएंगी।
‘द स्लम स्टार्स’ तीन बच्चों गुड़िया, घनैया और चंदू के इर्दगिर्द घूमती है, जो घुतन नामक डॉन को चकमा देकर भागने में सफल होते हैं। डॉन घुतन को एक राजनेता का आशीर्वाद प्राप्त है। क्या घुतन के चुंगल से भाग निकले गुड़िया, चंदू और घनैया सुरक्षित हैं? क्या इनकी मदद के लिए कोई आगे आएगा? इन सवालों के जवाब तो मूवी देखने पर ही मिलेंगे।
अभिराज के बारे में कहा जाता है कि जिस समय फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, उस समय अभिराज महज साढ़े तीन साल का था। लेकिन आत्मविश्वास और लगन के कारण कैमरे के सामने काम करने में उसे जरा भी झिझक महसूस नहीं हुई। अभिराज को जब डायलॉग दिए जाते थे तो वह चंद मिनट में उसे याद कर तैयार हो जाता था। यही नहीं एक्टिंग सुनते ही अपना काम शुरू कर देता था।