{"_id":"69f8758d81c14790a50bedb5","slug":"nayab-singh-saini-s-visit-to-ahirwal-meeting-with-rao-inderjit-singh-changed-political-equations-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नायब सिंह सैनी का अहिरवाल दौरा: राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात, बदले सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब सिंह सैनी का अहिरवाल दौरा: राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात, बदले सियासी समीकरण
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 04 May 2026 04:02 PM IST
Link Copied
अहीरवाल की राजनीति में शनिवार को नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं था, बल्कि पार्टी में पिछले कई साल से दक्षिण हरियाणा के लिए चली आ रही परंपरा से अलग एक राजनीतिक इंजीनियरिंग का एक नया प्रयोग था। अपने एक दिन के दौरे में सबसे पहले उन्होंने राव इंद्रजीत के खिलाफ 319 दिन से चले आ रहे जनता के गुस्से को कैबिनेट में अपने साथी राव नरबीर की मौजूदगी में शांत कराया और फिर सीधे रामपुरा हाउस पहुंच राव इंद्रजीत के घर पर भोजन कर अहीरवाल की राजनीति में शक्ति संतुलन की नई तस्वीर का खाका भी खींचा। नायब सिंह सैनी का यह कदम इस बात का संकेत है कि लोग उनके नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। वे भाजपा के पूर्व सीएम की नीति से अलग चलते हुए सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रख रहे हैं। सीएम सैनी का रेवाड़ी के गांव गोकलपुर का दौरा पहले से ही प्रस्तावित था। गांव के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने से पहले वे राव नरबीर के साथ रामगढ़-भगवानपुर में 319 दिनों से चल रहे धरने पर पहुंचे। यह आंदोलन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश से उपजा था, जिसमें उन पर वादाखिलाफी का आरोप था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।