{"_id":"69f84c474717d24ed40b24d1","slug":"vinesh-phogat-s-big-statement-returns-to-wrestling-claims-she-is-a-victim-in-the-exploitation-case-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vinesh Phogat Big Statement: कुश्ती में वापसी, शोषण मामले में खुद को बताया पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vinesh Phogat Big Statement: कुश्ती में वापसी, शोषण मामले में खुद को बताया पीड़ित
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 04 May 2026 01:06 PM IST
Link Copied
ओलंपियन पहलवान व जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह बीते डेढ़ साल से कुश्ती अखाड़े से दूर थीं, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया है। विनेश फोगाट ने बताया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कठिन परिश्रम के साथ फिर से देश के लिए पदक जीतने और तिरंगे की शान बढ़ाने के लक्ष्य में जुटी हैं। विनेश ने कुश्ती संघ द्वारा घोषित रैंकिंग प्रतियोगिता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में उस स्थान पर आयोजित की जा रही है, जहां बृज भूषण शरण सिंह का निजी शिक्षण संस्थान है। ऐसे स्थान पर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को उनका अधिकार मिलना बेहद कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि किस मुकाबले में कौन निर्णायक होगा, किसे कितने अंक दिए जाएंगे और किस खिलाड़ी को जिताया या हराया जाएगा, इस पर प्रभाव डाला जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।