सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting regarding the problems of Chandigarh Tricity cab and auto drivers

Chandigarh News: चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब व ऑटो ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर मुलाकात

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding the problems of Chandigarh Tricity cab and auto drivers
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब और ऑटो ड्राइवर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला क्षेत्र में काम कर रहे कैब और ऑटो ड्राइवरों की समस्याओं को उनके सामने रखा।
Trending Videos

बैठक के दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने ऐप आधारित कंपनियों के लिए काम कर रहे हजारों ड्राइवरों से जुड़ी मुख्य समस्याओं को विस्तार से बताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रशासन की एग्रीगेटर पॉलिसी 2025 और 7 जुलाई 2025 की कैब व ऑटो किराया अधिसूचना का अभी तक सही तरीके से लागू न होने पर अफसोस जताया। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्राइवेट (नॉन-कमर्शियल) गाड़ियों और दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल से लाइसेंस प्राप्त कमर्शियल ड्राइवरों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ड्राइवर यूनियन ने बैठक के दौरान वीडियो और जमीनी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।
चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह संधू ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि कमर्शियल ड्राइवरों के हित में उचित कार्रवाई और नीति का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed