पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury drops by six degrees in Chandigarh following the first heavy downpour; relief from the heat

Chandigarh News: पहली झमाझम बारिश से चंडीगढ़ में पारा छह डिग्री लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by six degrees in Chandigarh following the first heavy downpour; relief from the heat
चंडीगढ़। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने चंडीगढ़ के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दो दिन तक बादल छाए रहने के बाद बुधवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश से शहरवासियों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के कारण चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए विशेष अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक सामान्य तौर पर चंडीगढ़ में मानसून 26 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष इसकी दस्तक देरी से हुई। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में मानसून 24 जून, 2024 में 28 जून, 2023 में 25 जून और 2022 में चार दिन की देरी से 30 जून को पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed