सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation launches drive to remove encroachments in Manimajra -

Chandigarh News: मनीमाजरा में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान -

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launches drive to remove encroachments in Manimajra -
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम ने गुरुवार को मनीमाजरा में सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ विंग के इंस्पेक्टर ललित त्यागी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मोटर मार्केट में सड़क पर वाहन खड़े कर काम करने वाले मैकेनिकों के जैक व अन्य सामान जब्त किए गए। वहीं हाउसिंग बोर्ड चौक के पास अवैध रूप से संचालित ऑटो स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए तीन ऑटो जब्त किए गए।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेहड़ी-फड़ी संचालकों के भी चालान किए गए। निगम टीम ने कुल 18 चालान काटे और अतिक्रमण का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त ने कहा कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर यातायात और लोगों की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के कुछ समय बाद ही कई रेहड़ी-फड़ी संचालक दोबारा सड़क पर कब्जा कर लेते हैं, खासकर शांति नगर क्षेत्र में यह समस्या बनी हुई है। समाजसेवी रामेश्वर गिरी ने स्थायी समाधान के लिए निगम के साथ पुलिस से भी सख्त कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर मुकदमे दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed