{"_id":"6a35241e01e227f3590a5a66","slug":"neet-ug-2026-3-800-candidates-to-appear-for-exam-in-chandigarh-tight-security-arrangements-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2026: चंडीगढ़ में 3,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET UG 2026: चंडीगढ़ में 3,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 19 Jun 2026 04:43 PM IST
Link Copied
मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 21 जून को होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शहर के करीब 3,800 अभ्यर्थी सात परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रश्नपत्रों और अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री की ढुलाई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की सुरक्षा में की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर नकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष जैमर लगाए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की दो चरणों में जांच होगी, जिसमें स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नियुक्त एजेंसी की टीम शामिल रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, प्रकाश, वेंटिलेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए ताकि जांच और प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। प्रशासन का कहना है कि हाल के वर्षों में परीक्षा सुरक्षा को लेकर सामने आए मामलों को देखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।