सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   22-year-old Gurleen from Moga gave up her UK visa, prioritizing a government job in Punjab.

मोगा की 22 वर्षीय गुरलीन ने छोड़ा यूके वीजा, पंजाब में सरकारी नौकरी को दी प्राथमिकता

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:34 PM IST
22-year-old Gurleen from Moga gave up her UK visa, prioritizing a government job in Punjab.
मोगा की 22 वर्षीय गुरलीन कौर ने यूके का वीजा मिलने के बावजूद पंजाब सरकार में स्टाफ नर्स की नौकरी को प्राथमिकता देकर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। गुरलीन कौर ने बेहद कम उम्र में अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके परिवार का स्वास्थ्य सेवाओं से गहरा नाता रहा है। गुरलीन की माता राजिंदर कौर मोगा के सिविल अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। गुरलीन के माैसी भी सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में सेवाएं दे रही हैं, जबकि उनकी नानी ने भी मोगा सरकारी अस्पताल में एलएचवी के पद पर अपनी सेवाएं निभाई थीं। गुरलीन का जन्म भी मोगा सिविल अस्पताल में हुआ था और उनका बचपन सरकारी अस्पताल के क्वार्टरों में बीता। बचपन से ही उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को मरीजों की सेवा करते देखा, जिससे उनके मन में भी नर्स बनकर समाज सेवा करने का सपना पैदा हुआ। आखिरकार 22 वर्ष की आयु में उन्होंने अपना यह सपना साकार कर लिया। 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरलीन ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। उन्होंने थापर कॉलेज से नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त की और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की। गुरलीन ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में यूके जाने के लिए आवेदन किया था। किस्मत का ऐसा संयोग रहा कि जिस दिन उन्हें यूके का वीजा मिला, उसी दिन पंजाब सरकार की स्टाफ नर्स भर्ती में उनके चयन की खबर भी आ गई। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने विदेश जाने के बजाय सरकारी नौकरी को चुना। आज गुरलीन कौर को मोगा सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद का जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। गुरलीन कौर ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना अपनी माता और नानी की तरह मोगा सिविल अस्पताल में सेवा करने का था। उन्होंने कहा कि बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के मात्र पांच महीने बाद ही उन्हें पंजाब सरकार की ओर से स्टाफ नर्स की नौकरी मिल गई, जिससे उनका सपना साकार हो गया। गुरलीन ने बताया कि उनका जन्म भी मोगा सिविल अस्पताल में हुआ था और वे इसी माहौल में बड़ी हुई हैं। इसलिए यह अस्पताल उनके लिए किसी परिवार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय उन्होंने विदेश जाने का मन बना लिया था, लेकिन भारत में ही सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने विदेश जाने का विचार छोड़ दिया। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का अवसर दिया है और अब वह पूरी लगन और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करेंगी। गुरलीन कौर की माता राजिंदर कौर ने बताया कि आज उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। उनकी बेटी गुरलीन कौर ने भी स्टाफ नर्स के पद पर जॉइन कर लिया है और अब वह उनके साथ मिलकर मरीजों की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि बचपन से उनका सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन वह सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्हें इस बात की खुशी है कि वह स्टाफ नर्स बनकर लोगों की सेवा कर रही हैं और अब उनकी बेटी भी इसी सेवा के क्षेत्र में कदम रख चुकी है। राजिंदर कौर ने बताया कि आज उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है क्योंकि उनकी बेटी के इस पेशे में आने के साथ ही परिवार की तीसरी पीढ़ी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता और उनकी बेटी भी पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री- भ्रम फैला रहा विपक्ष

19 Jun 2026

फर्रुखाबाद: मक्का सूखने को लेकर विवाद, दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत

19 Jun 2026

VIDEO: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में सेंध, खिड़की की सरिया तोड़कर लाखों की चोरी

19 Jun 2026

Ujjain: एमपी के बीटेक पास लड़कों ने किया ऐसा कांड, दिल्ली तक पहुंचा मामला, पुलिस भी हैरान!

19 Jun 2026

30 दिन में लाइसेंस का दावा, छह माह बाद भी नहीं मंजूरी, बीआईएस को लेकर इंडस्ट्री मीटर में गूंजा उद्यमियों का दर्द

विज्ञापन

फिरोजपुर में आप के सीनियर नेता सुखराज मुख्यमंत्री मान के हक में उतरे

Jharkhand Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद बैद्यनाथ राम ने अमर उजाला से बताई इनसाइड स्टोरी

19 Jun 2026
विज्ञापन

Ujjain: भांग से हुआ श्रृंगार, फिर बाबा श्रीमहाकाल को रमाई गई भस्म; दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारें, गूंजे जयकारे

19 Jun 2026

शहीदी दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल, VIDEO

19 Jun 2026

दालमंडी में अवैध निर्माण पर 65 और जर्जर के नोटिस पर तोड़ गए 67 भवन; VIDEO

19 Jun 2026

बरेका गोल्फ टूर्नामेंट में चमके सुनील चौरसिया, बोले- निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी; VIDEO

19 Jun 2026

जन्मजात बीमारी है डुप्लेक्स किडनी का बनना; VIDEO

19 Jun 2026

लोहे की पाइप कार में घुसी, बैंककर्मी की जान बची; VIDEO

19 Jun 2026

कानपुर: वाहन की टक्कर से पति की मौत, घायल पत्नी तड़पती रही

18 Jun 2026

कानपुर: समस्या का वीडियो बनाने वाले लोगों को पार्षद ने दी धमकी

18 Jun 2026

सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला बोले- अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा पीडीए

18 Jun 2026

कानपुर: पुलिस ने दिखाई सुस्ती, ऑटो चालकों ने मंधना चौराहे पर हाईवे लेन पर किया कब्जा

18 Jun 2026

कानपुर: लीकेज वाल्व से बीते 6 महीने से बर्बाद हो रहा पानी

18 Jun 2026

कानपुर: एनएचएआई की लापरवाही, सैकड़ों की जान आफत में, जान हथेली पर रख पार कर रहे हाईवे

18 Jun 2026

खराब बोरिंग से ईंट निकालते समय मिट्टी धंसने से किसान दबा

18 Jun 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा पड़ी भारी, आगरा कैंट पर 628 यात्रियों पर कार्रवाई

18 Jun 2026

VIDEO: कमला नगर में हादसे का खतरा, रोडवेज बसों की एंट्री रोकने के लिए उठी मांग

18 Jun 2026

आजाद बिंद हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; VIDEO

18 Jun 2026

VIDEO: 'पहले आओ-पहले पाओ' स्कीम भी फेल, चार साल से नहीं बिके फ्लैट; ADA की करोड़ों की हाउसिंग परियोजना पड़ी सूनी

18 Jun 2026

VIDEO: किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, मिलेंगी ये महत्वपूर्ण जानकारियां

18 Jun 2026

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी नीट परीक्षा, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए तैनात

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा के फुटवियर और पेठा के बाद अब ब्रश, चांदी और जरदोजी की बारी; ओडीओपी में शामिल करने का प्रस्ताव

18 Jun 2026

VIDEO: वारंटी में खराब हुआ फ्रिज, अदा करनी होगी रकम या देना होगा नया

18 Jun 2026

VIDEO: योगासन खेल चैंपियनशिप में दिखा दमखम, विजेता सम्मानित

18 Jun 2026

VIDEO: आगरा की दीप्ति ने छुआ इतिहास, झूलन गोस्वामी के 355 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed