{"_id":"6a34f151e54161c3fe0961e2","slug":"punjab-chandigarh-weather-update-heavy-rain-50-kmph-wind-alert-from-june-21-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: 21 जून से तेज बारिश, 50 KMPH हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-चंडीगढ़ मौसम अपडेट: 21 जून से तेज बारिश, 50 KMPH हवाओं का अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 19 Jun 2026 01:13 PM IST
Link Copied
पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जून को और मजबूत होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से केवल सात जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वीरवार को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, लुधियाना 37.2, पटियाला 40.0, पठानकोट 39.5, फिरोजपुर 38.7, फाजिल्का 38.4 और रूपनगर 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।