{"_id":"6a74f7721ec408ccf80ce00e","slug":"no-more-interviews-chandigarh-police-constables-will-now-be-recruited-solely-through-a-written-examination-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1090101-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब इंटरव्यू नहीं, सिर्फ लिखित परीक्षा से बनेंगे चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब इंटरव्यू नहीं, सिर्फ लिखित परीक्षा से बनेंगे चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह बदल गई है। अब कांस्टेबल भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा और अभ्यर्थियों का अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा व निर्धारित बोनस अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस ग्रुप-सी (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला कांस्टेबल भर्ती (तृतीय संशोधन) नियम-2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नई व्यवस्था में पहली बार 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और उम्मीदवारों को हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी में परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। सरकार का दावा है कि इन बदलावों से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होगी।
नई भर्ती प्रणाली को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस गाइडलाइन के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट आधारित बनाना और भर्ती में पारदर्शिता बढ़ाना है।
100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी
नई अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) अथवा ओएमआर शीट के माध्यम से कराई जा सकेगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही अगले चरण फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीईएमटी) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
अनुमान से जवाब देना पड़ेगा भारी
भर्ती प्रक्रिया में पहली बार गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। इसका उद्देश्य केवल अनुमान के आधार पर उत्तर देने की प्रवृत्ति को रोकना और वास्तविक ज्ञान के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करना है।
तीन भाषाओं में परीक्षा का विकल्प
अभ्यर्थी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी में दे सकेंगे। आवेदन के समय ही उन्हें अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। एक बार भाषा का चयन करने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।
इंटरव्यू खत्म होने से क्या बदलेगा
नई भर्ती प्रक्रिया का सबसे बड़ा बदलाव साक्षात्कार (इंटरव्यू) को पूरी तरह समाप्त करना है। पहले अंतिम चयन में इंटरव्यू भी शामिल होता था लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। इससे चयन प्रक्रिया में व्यक्तिपरक मूल्यांकन और पक्षपात की आशंका कम होगी। अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा और नियमों के तहत मिलने वाले बोनस अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इंटरव्यू समाप्त होने, नेगेटिव मार्किंग लागू होने और बहुभाषी परीक्षा व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनेगी। नई व्यवस्था आगामी सभी ग्रुप-सी (एग्जीक्यूटिव) कांस्टेबल भर्तियों पर लागू होगी।