सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now the league will enhance the performance of Chandigarh's women cricketers.

Chandigarh News: अब चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटरों की परफारमेंस को निखारेगी लीग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Now the league will enhance the performance of Chandigarh's women cricketers.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की परफारमेंस को देखते हुए अब जल्द ही यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा डब्लूपीएल की तर्ज पर डब्लूसीपीएल लांच करने की योजना बना रहा है। जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है क्रिकेटरों को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका देना है। जिससे क्रिकेटर और उनके कोच के साथ यूटीसीए भी महिला क्रिकेटरों के टैलेंट को पहचान सके।
Trending Videos

यूटीसीए के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि महिला क्रिकेटरों की प्रतिभा का आंकलन करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए यह लीग शानदार होगी। इससे महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा का आकलन करने को मिलेगा। लीग के साथ ही अभ्यास के लिए नए उपकरण भी लिए जा रहे हैं और तकनीक का सहारा भी लिया जाएगा जिससे कि प्रदर्शन को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष से चुनौती का सामना कर रही टीम
पिछले तीन वर्षों (2024-2026) में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंटों में स्थिर और चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया है। फिलहाल टीम सीनियर महिला वनडे और टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में है। इसी दौरान टीम को तरुणिका और तानिया भाटिया जैसी बेहतरीन क्रिकेटर भी मिलीं। तरुणिका ने 24 रन देकर 6 विकेट लिए और तानिया भाटिया ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 70 रन बनाए।
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के दौरान फरवरी 2026 में टीम को छत्तीसगढ़ से 20 रन और हरियाणा से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने अरुणाचल प्रदेश पर 235 रनों की जीत दर्ज की। वर्ष 2024-25 के दौरान सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने 6 मैचों में तीन में जीत दर्ज की थी। नवंबर 2024 में चंडीगढ़ सीनियर महिला टीम ने 5वीं ऑल इंडिया रमा अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed